पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिले विधायक लखपत सिंह बुटोला

चमोली । पीपलकोटी टनल हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से भी उपचार संबंधी जानकारी ली।

विधायक बुटोला ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि हादसे की यह घड़ी बेहद कठिन है और इस संकट के समय पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है। विधायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

पीपलकोटी टनल हादसे के बाद प्रशासन और राहत-बचाव से जुड़ी टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे में घायल लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

About The Author