देहरादून में कांग्रेस संगठन को धार देने की कवायद, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने की समीक्षा बैठक

Listen to this article

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने के.सी. वेणुगोपाल का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंड की आस्था एवं संस्कृति के प्रतीक चारधाम की पावन प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता के भरोसे के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *