हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने श्री वृद्ध जागेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Listen to this article

अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन कर प्रसाद वितरित किया और श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

About The Author