देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ऑरेंज चेतावनी जारी

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने बुधवार, 1 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने की भी आशंका जताई गई है।
राजधानी देहरादून में मंगलवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने करवट ली और तेज बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *