विकासनगर में पुलिस का शिकंजा कसा, ड्रिंक एंड ड्राइव वालों पर सख्त वार

विकासनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव समेत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग करते हुए चालकों की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाने और यातायात नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

चेकिंग अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन गोसाईं सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और सड़क पर यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस का संदेश साफ है—सड़क पर मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई।

About The Author