ब्रह्मवृक्ष शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विधानसभा राजपुर रोड के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी, वार्ड-18 स्थित प्राचीन ब्रह्मवृक्ष शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव का आयोजन महानगर महासचिव मुकेश सोनकर एवं पूर्व पार्षद सविता सोनकर के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजपुर रोड के पूर्व विधायक राजकुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।

जय श्रीकृष्ण! 🙏

About The Author