छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में NSUI ने हासिल किया निर्विरोध निर्वाचन, रोहित सिंह अध्यक्ष बने
चकराता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय, चकराता में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। सभी प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद NSUI कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
छात्रसंघ कार्यकारिणी में रोहित सिंह को अध्यक्ष, रोहित आर्य को उपाध्यक्ष, मुकेश भारती को सचिन, खुशी को कोषाध्यक्ष, विनिया को सह-सचिव तथा शेखर कुमार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद NSUI की ओर से महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सहयोग और विश्वास के कारण पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित हो सका। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई।
ऋतिक तोमर और अरुण भारती का विशेष आभार
इस अवसर पर श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता की NSUI इकाई के अध्यक्ष ऋतिक तोमर एवं अरुण भारती का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। संगठन की ओर से उनके सहयोग और सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद दिया गया।
NSUI से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रसंघ का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना होगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद जताई गई है।
निर्विरोध निर्वाचित छात्रसंघ कार्यकारिणी
अध्यक्ष: रोहित सिंह
उपाध्यक्ष: रोहित आर्य
सचिन: मुकेश भारती
कोषाध्यक्ष: खुशी
सह-सचिव: विनिया
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: शेखर कुमार
विद्यार्थियों के सहयोग को दिया श्रेय
पूरे पैनल के निर्विरोध निर्वाचन को लेकर NSUI की ओर से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति आभार जताया गया। संगठन ने कहा कि विद्यार्थियों के विश्वास और सहयोग से छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संभव हुआ है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी छात्रहित में कार्य करने और महाविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों की समस्याओं को सामने रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
दून वैली टाइम्स की ओर से श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता की नवनिर्वाचित छात्रसंघ कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
