ITBP–GMS रोड की बदहाली पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, चार साल से समस्या जस की तस

देहरादून। ITBP–GMS रोड की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र की सोसाइटी की महिलाओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। सड़क की खराब हालत और लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने जमकर नाराजगी जताई।

महिलाओं का कहना है कि पिछले करीब चार वर्षों से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है। आए दिन लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

सड़क की बदहाली को लेकर महिलाओं ने कैमरे के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अब महिलाओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में महिलाओं ने सड़क की स्थिति और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए हैं। आखिर महिलाओं ने क्या-क्या कहा और उनकी क्या मांग है, यह जानने के लिए वीडियो देखिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।

About The Author