अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखंड के खेल जगत के लिए बड़ी खबर है। खेल विभाग ने प्रतिष्ठित देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा कर दी है। युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल को वर्ष 2025 के शानदार प्रदर्शन के लिए, जबकि धावक अंकिता ध्यानी को वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।

दोनों खिलाड़ियों को 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

खेल विभाग की इस घोषणा से प्रदेश के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। खिलाड़ियों को सम्मान मिलने से प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

About The Author