कोटद्वार के समीप स्थित रामरी गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक जंगली हाथी अचानक आबादी क्षेत्र में घुस आया। हाथी को गांव में देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी गांव में कुछ देर तक तेजी से दौड़ता रहा और फिर बिना किसी नुकसान के वापस जंगल की ओर लौट गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन्यजीवों के लगातार आबादी क्षेत्रों की ओर आने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।



