कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

Listen to this article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) एवं प्रसिद्ध निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *