माँ गंगा के तट पर शराबखोरी का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों ने जताई नाराज़गी

Listen to this article

ऋषिकेश। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो व्यक्ति मां गंगा के किनारे खुलेआम शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी किनारे पत्थरों के पीछे बैठकर शराब का सेवन किया जा रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रोका और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की चेतावनी दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं और उनके तट पर इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गंगा घाटों और नदी तटों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि पर्यटक उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों का आनंद लेने आएं, लेकिन पवित्र स्थलों की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
“आइए और नज़ारों का आनंद लीजिए, लेकिन मां गंगा के तट पर शराब का सेवन न करें। मां गंगा का सम्मान करें।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *