उत्तराखंड–हिमाचल सीमा स्थित कुल्हाल बॉर्डर पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कुल्हाल चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 120 पेटी अवैध शराब बरामद की तथा तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार




