विकासनगर। डाकपत्थर रोड पर बारिश के बीच सड़क पर तारकोल (बिटुमेन) बिछाने का वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में बारिश के दौरान श्रमिक सड़क पर गर्म तारकोल डालते और उसे फैलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के बीच इस तरह सड़क निर्माण कार्य किए जाने से सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।




