कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹183.50 सस्ता, 1 जुलाई से नई दरें लागू

Listen to this article

नई दिल्ली। जुलाई महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 प्रति सिलेंडर की कटौती कर दी है। नई कीमतें 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो गई हैं।
नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930 हो गई है। इसी तरह मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत अन्य शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर पहले की दरों पर ही उपलब्ध रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *