देहरादून में जिला योजना समिति गठन की प्रक्रिया शुरू, 13 जुलाई को होगा अंतिम परिसीमन प्रकाशित

Listen to this article

देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारंभिक परिसीमन जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से 4 जुलाई तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नौटियाल ने बताया कि अंतिम परिसीमन के अनुसार जनपद की ग्रामीण जनसंख्या 5,48,851 निर्धारित की गई है। इसके आधार पर जिला पंचायत के 30 निर्वाचित सदस्य होंगे। इन्हीं निर्वाचित सदस्यों में से 10 सदस्य जिला योजना समिति के लिए चुने जाएंगे।

वहीं, नगर निकाय क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 10,49,328 है। इसके अंतर्गत जनपद के सात नगर निकायों में कुल 202 निर्वाचित सदस्य हैं। इनमें से अपने बीच से 20 सदस्य जिला योजना समिति के लिए निर्वाचित किए जाएंगे। इस प्रकार समिति में कुल 30 निर्वाचित सदस्य शामिल होंगे।

प्रशासन के अनुसार 10 जुलाई को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम परिसीमन किया जाएगा, जबकि 13 जुलाई 2026 को इसका विधिवत प्रकाशन होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *