चकराता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह रविवार को विधानसभा एवं विकासखंड चकराता के अंतर्गत जौनसार बावर खत द्वार युवा संगठन द्वारा भंडारा थात, खत द्वार में आयोजित विशाल खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रीतम सिंह का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्वागत एवं सम्मान के लिए आयोजकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में प्रीतम सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।
चकराता के भंडारा थात में विशाल खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत




