ढकरानी पावर हाउस में मिली कार की हेडलाइट और मैटिंग, शक्ति नहर में गिरी सोनेट की तलाश जारी

विकासनगर। शक्ति नहर में बीती रात कार गिरने की सूचना के बाद ढकरानी पावर हाउस क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है। तलाशी अभियान के दौरान पावर हाउस क्षेत्र से कार की हेडलाइट और मैटिंग मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद नहर में गिरी बताई जा रही किआ सोनेट के इसी क्षेत्र में फंसे होने की आशंका और गहरा गई है।

सूचना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टीमें संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश कर रही हैं और कार का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार डाकपत्थर निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कार में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस संबंध में भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और नहर में कार की तलाश की जा रही है। जैसे-जैसे सर्च अभियान आगे बढ़ रहा है, मामले से जुड़ी जानकारी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

About The Author