देहरादून। शहर में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग को लेकर शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसी कड़ी में महेंद्रा शो रूम के सामने स्थित एक वाइन शॉप को लेकर भी निर्धारित कीमत से अधिक रकम वसूलने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
ग्राहकों का आरोप है कि शराब की बोतल खरीदने के दौरान उनसे निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे मांगे जाते हैं। ओवररेटिंग का विरोध करने पर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच कहासुनी होने की स्थिति भी बन जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं तो संबंधित आबकारी विभाग को मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच करनी चाहिए। शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अब सवाल यह है कि लगातार सामने आ रही ओवररेटिंग की शिकायतों पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?
