धामी का बड़ा बयान: उत्तराखंड में नहीं चलेगी कट्टरपंथी सोच, सनातन के सम्मान से समझौता नहीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कट्टरपंथी सोच के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड किसी मौलाना या किसी अन्य व्यक्ति के कहने से नहीं, बल्कि संविधान और कानून के अनुसार चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म का सम्मान, देवभूमि की शांति और सामाजिक सौहार्द से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया।

धामी के इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *