13-14 सितंबर को कालसी, चकराता और त्यूणी क्षेत्र के विद्यालयों में रहेगा अवकाश

चकराता/ देहरादून। जागड़ा पर्व के मद्देनजर कालसी, चकराता और त्यूणी क्षेत्र के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल की ओर से 12 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार 13 और 14 सितंबर 2026 को इन क्षेत्रों में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

पत्र में बताया गया है कि जागड़ा पर्व (श्री महासू देवता, हनोल) के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से प्राप्त पत्र के क्रम में विकासखंड कालसी, चकराता एवं त्यूणी में अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

क्षेत्र: कालसी | चकराता | त्यूणी
अवकाश: 13 एवं 14 सितंबर 2026
लागू: शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र

About The Author