थैना मंदिर में आस्था का उल्लास, धूमधाम से मनाया गया जागड़ा पर्व

जौनसार-बावर की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का जीवंत संगम

कालसी। जौनसार-बावर क्षेत्र के प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर, थैना में जागड़ा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपने आराध्य देवता के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

जागड़ा पर्व जौनसार-बावर की धार्मिक आस्था और समृद्ध लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक देव वाद्य यंत्रों की गूंज, देव पालकी और धार्मिक अनुष्ठानों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महासू देवता की पूजा-अर्चना की।

थैना मंदिर में आयोजित पर्व ने जौनसार-बावर की प्राचीन परंपराओं, लोक संस्कृति और सामुदायिक एकजुटता की सुंदर तस्वीर पेश की। जागड़ा पर्व के दौरान क्षेत्र के विभिन्न महासू-चालदा देवता मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। 

About The Author