शराब की दुकान में ओवररेटिंग के विरोध में डीएम कार्यालय पहुंचे भूपेंद्र कोरंगा, पेट्रोल लेकर पहुंचने से मची अफरा-तफरी

Listen to this article

बागेश्वर। जिले के शामा क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान पर कथित ओवररेटिंग, नाबालिगों को शराब बेचने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा एवं भूपेंद्र कोरंगा सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान भूपेंद्र कोरंगा अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंचे, जिससे डीएम कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर तैनात पुलिस बल और LIU टीम ने तत्परता दिखाते हुए पेट्रोल अपने कब्जे में ले लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में आबकारी विभाग के अधिकारियों से वार्ता कराई गई। पुलिस की सतर्कता और समय रहते हस्तक्षेप से किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
मामले को लेकर प्रशासन ने संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *