बिग ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते देहरादून के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

देहरादून। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने देहरादून के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, सड़क अवरोध और अन्य समस्याओं की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अभिभावकों से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

About The Author