चम्पावत की वीर बेटी किरण ने दिखाई अदम्य बहादुरी, गुलदार से भिड़कर बचाई पिता की जान

Listen to this article

चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जनपद के सिमल्टा गांव में एक बेटी की बहादुरी ने सभी का दिल जीत लिया। देर रात घर में घुसे गुलदार ने 63 वर्षीय सुरेश पांडे पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसी समय उनकी 31 वर्षीय बेटी किरण, जो अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए मायके आई हुई थी, बिना अपनी जान की परवाह किए गुलदार के सामने डट गई।

किरण ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए गुलदार पर रजाई डाल दी, जिससे उसका ध्यान भटका और उन्होंने अपने घायल पिता को उसके चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल सुरेश पांडे को अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ लिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में बेटियां परिवार की सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी होती हैं।

किरण की बहादुरी पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है। दून वैली टाइम्स इस साहसी बेटी को सलाम करता है और घायल सुरेश पांडे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *