विकासनगर के नवाबगढ़ खादर बस्ती में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी के तेज बहाव में एक मासूम बच्चा पाइप में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सलमान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की।
सलमान ने कहा कि यदि जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही प्रशासन से क्षेत्र में खुले नालों, पाइपों और अन्य खतरनाक स्थानों की तत्काल जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।
विकासनगर के नवाबगढ़ खादर बस्ती में दर्दनाक हादसा: बारिश के तेज बहाव में पाइप में फंसने से मासूम की मौत




