हरिद्वार गैंगरेप कांड का खुलासा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के फुलगढ़ जंगल में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और उसके साथ आए युवक के साथ मारपीट के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी वारदात के बाद फरार चल रहे थे, जिन्हें एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 की रात फुलगढ़ जंगल में यह घटना हुई थी। आरोप है कि पहले युवक के साथ मारपीट की गई और उसके बाद मुख्य आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर 13 जुलाई को थाना पथरी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान एफएसएल की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और मुखबिर की सूचना पर 17 जुलाई को पुलिस ने फुलगढ़ जंगल में छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कुमार, सुमित, आशु, शुभम, महेश उर्फ मंत्री और आकाश शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम फुलगढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *