संगठनात्मक बैठकों का रहेगा व्यस्त कार्यक्रम
देहरादून, 8 जुलाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री के.सी. वेणुगोपाल 9 एवं 10 जुलाई 2026 को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस संगठन की विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं शहर अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री वेणुगोपाल का दौरा पूरी तरह संगठनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।
9 जुलाई 2026 का कार्यक्रम
- सुबह 9:50 बजे – देहरादून आगमन।
- सुबह 11:00 बजे – वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठक।
- दोपहर 2:30 बजे – जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक।
- शाम 4:00 बजे – राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक।
- शाम 6:00 बजे – विधायकों एवं पूर्व विधायकों के साथ बैठक।
- शाम 7:00 बजे – फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ बैठक।
10 जुलाई 2026 का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे – पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता, सीडब्ल्यूसी सदस्यों, पूर्व पीसीसी अध्यक्षों एवं विशेष आमंत्रित नेताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक।
कांग्रेस संगठन की दृष्टि से इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठकों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।




