देवप्रयाग में कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में बदलाव का दावा

Listen to this article

देवप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने गत सोमवार को विधानसभा देवप्रयाग के बागवान में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘परिवर्तन संकल्प’ कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा में उमड़ रही भीड़ और आमजन की स्वस्फूर्त भागीदारी यह संकेत दे रही है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।

इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author