देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत चयन वर्ष 2025-26 में मुख्य आरक्षी नापुं (पुरुष) से अपर उपनिरीक्षक नापुं (पुरुष) के पद पर पदोन्नति के बाद 208 अपर उपनिरीक्षकों (Addl. SI CP) के विभागीय स्थानांतरण किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय, उत्तराखंड, देहरादून से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि विभागीय स्थानांतरण नीति के क्रम में इन पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान नियुक्ति जनपद से अन्य जनपदों में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है।
जारी सूची में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश के विभिन्न जनपद शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को एक जनपद से दूसरे जनपद में भेजा गया है, जबकि कुछ का स्थानांतरण उनके वर्तमान जनपद में ही किया गया है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित कार्मिकों को तत्काल नवीन तैनाती जनपद के लिए कार्यमुक्त करते हुए अनुपालन आख्या पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।







