ऋषिकेश में 4 जुलाई को होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, डीएम-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Listen to this article

ऋषिकेश/देहरादून।
उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में आयोजित होने वाले ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।
इसी क्रम में देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने संयुक्त रूप से ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। वहीं एसएसपी ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुचारु ट्रैफिक संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और संबंधित विभाग लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *