हल्द्वानी स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, फरार संचालक गिरफ्तार

Listen to this article

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी एवं स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 12 जून से फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, 12 जून को पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया था। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि संचालक राहुल जायसवाल फरार हो गया था।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि राहुल अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल करने के बाद लौट रहा था, तभी हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

— दून वैली टाइम्स

About The Author