देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। वहीं, 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। 20 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

About The Author