अटाल-मिनस रोड जंगलात बैरियर पर 20 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Listen to this article

जनपद देहरादून के त्यूनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अटाल-मिनस रोड स्थित जंगलात बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान नरवीर सिंह, निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *