उत्तरकाशी में कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ में शामिल हुए विधायक प्रीतम सिंह, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Listen to this article

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘परिवर्तन संकल्प’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा में चकराता के कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने भाग लिया। यात्रा जिला मुख्यालय से विधानसभा गंगोत्री क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस दौरान विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान जनता का उत्साह और कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया।
कार्यक्रम में प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष प्रदीप रावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *