सहसपुर। थाना सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला में हुए विनोद कश्यप हत्याकांड के मामले में मृतक विनोद कश्यप के परिजनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच किसी अन्य अधिकारी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने परिजनों की बात सुनते हुए ज्ञापन प्राप्त किया और मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।



