देहरादून एसएसपी ने किए बंपर तबादले, 33 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

Listen to this article

देहरादून | Doon Valley Times

देहरादून में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उप निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक एवं महिला उप निरीक्षकों सहित कुल 33 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। संबंधित सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।  

जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण थाना प्रभारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। प्रमुख बदलावों में कालसी, क्लेमेन्टटाउन, नेहरू कॉलोनी, डालनवाला, राजपुर, रायपुर, ऋषिकेश, डोईवाला, रायवाला, सहसपुर, प्रेमनगर, पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी, वसंत विहार सहित कई थानों और चौकियों में नई तैनातियां की गई हैं। इससे जिले की पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।  

तबादला आदेश में निरीक्षकों के साथ बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों और महिला उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई चौकी प्रभारियों को थानों में तथा कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया नियमित स्थानांतरण है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

About The Author