उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को मिला नया अध्यक्ष

Listen to this article

देहरादून, 14 जुलाई। उत्तराखंड शासन ने राज्य के उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के नए अध्यक्ष के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति की है। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत की गई है।  

जारी अधिसूचना के अनुसार, श्री गजेन्द्र जोशी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्य करेंगे। आदेश कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी किया गया है।  

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी भारतीय सेना में लंबे और गौरवपूर्ण सेवाकाल के बाद हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। अब उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब आयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  

About The Author