देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट और भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।





