नंदा की चौकी में आवागमन बहाल, क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत पूरी

Listen to this article

दून वैली टाइम्स | देहरादून

लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हो गया था। जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं संबंधित एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य पूरा किया, जिसके बाद मार्ग को दोबारा यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *