विकासनगर में तिब्बती समुदाय की विशाल रैली, तिब्बत की आज़ादी के समर्थन में बुलंद हुई आवाज़

विकासनगर। तिब्बत की आज़ादी और मानवाधिकारों के समर्थन में गुरुवार को विकासनगर में तिब्बती समुदाय ने शांतिपूर्ण विशाल रैली निकाली। रैली हरबर्टपुर से शुरू होकर विकासनगर स्थित त्रिशला देवी मंदिर तक पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत की स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत के मुद्दे पर सकारात्मक एवं प्रभावी पहल करने की अपील की।

प्रतिभागियों ने तिब्बत में मानवाधिकारों की रक्षा, सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण और तिब्बती लोगों के अधिकारों के सम्मान की मांग उठाई। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए थे।

दून वैली टाइम्स

About The Author