भारी बारिश के बीच भरभराकर ढहा मकान, समय रहते बाहर निकला परिवार

पौड़ी। जिले के पाबौ ब्लॉक के सकन्याणा गांव में भारी बारिश के बीच एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार, रमेश चंद्र पोखरियाल का मकान बारिश के दौरान अचानक ढह गया। मकान के धराशायी होने से परिवार के सामने आवास और सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।

राजस्व विभाग ने किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया। टीम ने नुकसान का आकलन कर राहत एवं सहायता के लिए अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।

लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में मकानों और अन्य संरचनाओं पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द आवश्यक राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *