देहरादून। बल्लूपुर-चकराता रोड पर आधी रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने तथा सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में रात करीब 1:25 बजे ब्लैक महिंद्रा थार (UK-07-HN-7668) में सवार लोगों के सड़क पर हुड़दंग करने का मामला सामने आया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी परमिंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कैंट पुलिस ने वीडियो की जांच कर वाहन के नंबर की पहचान की और चालक सोनू कुमार, निवासी रायपुर सहित वाहन में सवार दो युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है, जबकि थार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई से साफ संदेश है कि सड़क पर स्टंट, तेज एवं लापरवाही से ड्राइविंग और हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।
