देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

देहरादून, 23 जून। उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और गिरने की संभावना है।

विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इसके अलावा 25 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

About The Author