देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में गुरुवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र की गड्ढों में तब्दील सड़कों, टूटी नालियों और बदहाल मूलभूत सुविधाओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि धर्मपुर विधानसभा की सड़कों, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित, विकास और जनता के अधिकारों की इस लड़ाई को पूरी मजबूती से जारी रखा जाएगा और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष चलता रहेगा।


दून वैली टाइम्स




