हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहा शिवभक्त, SDRF जवान ने बचाई जान

हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर स्नान के दौरान नोएडा (उत्तर प्रदेश) निवासी एक शिवभक्त गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। घटना के दौरान मौके पर तैनात उत्तराखंड पुलिस SDRF के जवान ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

SDRF की त्वरित कार्रवाई और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और सेवा भाव का परिचय दिया।

दून वैली टाइम्स

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *