धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने जौनपुर मंडल में ‘SIR निमित्त’ कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

Listen to this article

धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने जौनपुर मंडल में आयोजित ‘SIR निमित्त’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान धनोल्टी विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, बीएलओ-2 (BLO-2), पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी अभियान की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *