
धनोल्टी। धनोल्टी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह पंवार से क्षेत्र के सम्मानित लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया। वहीं विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में क्षेत्र के विकास, सड़क, पेयजल, शिक्षा तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों को लेकर विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सहयोग का भरोसा जताया।
— Doon Valley Times




