पब्लिक प्लेस बार नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए: रायवाला में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 9 लोग पकड़े गए

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा।
पुलिस सभी को थाने लेकर आई और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। साथ ही भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी गई।
देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author