
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने जिले के सभी स्कूलों को कल भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से आदेशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
— Doon Valley Times




